मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में मुम्बई महिला मंडल के अंतर्गत कुर्ला महिला मंडल द्वारा ‘से नो टू प्लास्टिक’ महा अभियान में कुर्ला के गुजराती स्कूल में को कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इसके तहत बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता भी रखी गई।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को उपहार दिए गए, बाकी सभी बच्चों को भी गिफ्ट दिए गए। इस कार्यक्रम में केंद्र व्यवस्थापक प्रेमलता सिसोदिया, सभा अध्यक्ष राजू मेहता अलबेला, युवक परिषद के अध्यक्ष भरत चौधरी, मंत्री सुनील सांखला, संयोजिका सुशीला चपलोत, सहसंयोजिका शोभा मादरेचा, पायल मेहता, मुम्बई महिला मंडल की सदस्य भारती डांगरा व मंडल की अन्य बहनें मधु सियाल, लीला मेहता, भारती राठौड़, मंजू लोढा, बसंता बांठिया, वीणा कोठारी आदि बहनो की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य अध्यापक व अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। सहसंयोजिका शोभा जी मादरेचा ने सभी बच्चो को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताया और कैसे उसका प्रयोग रोका जाए यह बताया।मंडल कि सभी बहनो का बहुत अच्छा सहयोग रहा। कायक्रम का सफल संचालन शोभा मादरेचा ने किया।
महिला मंडल कुर्ला का ‘से नो टू प्लास्टिक’ अभियान के तहत स्कूली बच्चों के बीच कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment