वसई। तेरापंथ महिला मंडल वसई द्वारा पिछले दिनों हैप्पी एंड हॉर्मोनियस फैमिली सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुइ। कार्यक्रम का कुशल संचालन करुणा कोठारी ने किया और मैत्री की अनुप्रेक्षा एवं सामंजस्य का प्रयोग कराया साथ ही ॐ श्री महाप्रज्ञ गुरुवे नमः के जप करवाये।
मंगलाचरण में वसई महिला मंडल की बहनों ने महाप्रज्ञअष्टकम का संगान कर किया। साध्वी प्रमुखा जी के मंगलसंदेश का वाचन मुंबई महिला मंडल सहमंत्री श्रीमती गीतांजलि जी बोथरा किया।
संयोजिका अनीता जी बाफना ने स्वागत भाषण में अ.भा.ते. म. मं. और मुम्बई महिलामण्डल के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और अपने विचार व्यक्त किए। नालासोपारा और विरार की बहनों ने स्वागत गीत जहाँ डाल डाल पर का संगान किया। अ.भा. ते. म. मं.के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती तरुणा बोहरा जो इस प्रोग्राम के मुख्य वक्ता थी, ने बहुत ही रचनात्मक और भावनात्मक तरीकों से इस विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। बहनों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ सुना।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा ने बहुत ही सरल सुंदर और गहराई से अपनी विचारों को प्रस्तुत किया।अ.भा.ते. म. मं. से श्रीमती भारती सेठिया ने अपने वक्तव्य की शुरुआत एक मधुर गीत के साथ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया उन्होंने आपसी समझ प्रेम भावना पर विशेष बल दिया।
मुंबई महिला मंडल के मंत्री श्रीमती स्वीटी लोढ़ा ने अपने नाम के अनुरूप स्वीट, मधुर अंदाज में सामंजस्य ओर रिश्तो को तनावमुक्त रखने पर अपने विचार रखें।
जिज्ञासा समाधान सत्र में बहनों की जिज्ञासाओं का तरुणा बोहरा और भाग्यश्री कच्छारा व उनकी टीम ने किया। तरुणा बोहरा और भाग्यश्री कच्छारा एवं अभातेमम में मुम्बई से भारती सेठिया कांता डूंगरवाल मुम्बई महिला मंडल टीम का वसई महिला मंडल ने स्वागत किया।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री मोहन जी गुंदेचा ने पधारे हुए पदाधिकारी गण का स्वागत किया और ऐसे कार्यक्रम सिर्फ महिला मंडल नही बल्कि पूरे समाज के साथ हो जिससे सुखी और स्वस्थ परिवार की रचना हो ऐसे विचार रखे।
सह संयोजिका सुनीता सिंघवी ने अ भा ते म मं और मुंबई महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों का प्रोग्राम में पधारने और सफल बनाने के लिएआभार ज्ञापित किया। वसई सभा, तेयुप ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।
वसई में HAPPY & HARMONIOUS FAMILY सेमिनार का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment