ऐरोली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के तत्वाधान में say no to plastic पोस्टर का अनावरण 7 अक्टूबर को नगरसेवक श्री चेतन प्रकाश नाइक एवं उप शहर प्रमुख शिवसेना श्रीप्रकाश नामदेव नाइक के हाथों किया गया।
ऐरोली महिला मण्डल का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि तेरापंथ महिला मण्डल यह जो कार्य कर रही है वह सराहनीय है। बहनों की अच्छी उपस्थिति रही और इस सराहनीय कार्य में युवक परिषद का भी सहयोग रहा
शाम को ऐरोली महिला मंडल ने रैली का आयोजन किया एवं सब्जी बाजार में जाकर सब्जी स्टॉल वाले और अन्य लोगों से बात की सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। किराना की दुकान और अन्य दुकानों पर भी जाकर प्लास्टिक बंद का करने का आह्वान किया और महिला मंडल की थैली का भी वितरण किया।
तेरापंथ महिला मंडल ऐरोली ने किया Say no to plastic” पोस्टर का अनावरण
Leave a comment
Leave a comment