‘एक शाम डोंबिवली के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

डोम्बिवली। आचार्य श्री महाश्रमण के आज्ञानुर्वति शिष्य प्रोफ़ेसर आगम मनीषी मुनिश्री महेंद्र कुमार जी एवं मुनिवृंद ठाणे 5 केमंगल सान्निध्य में एक शाम डोंबिवली के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठाणे तेरापंथ सभाभवन में समस्त तेरापंथ सभा संस्था ने मिलकर YES WE CAN सपनों को करें साकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। डॉ.मुनिअभिजीत कुमार जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से शुरूआत हुई तत्पश्चात मंगलाचरण तेयुप मंत्री श्री सुरेश बैद ने प्रस्तुत किया। सभा अध्यक्ष श्री सुरेश जी सिंघवी ने अपनी अभिव्यक्ति दी। महिला मंडल की बहिनों ने सुमधुर गीत का संगान किया। ज्ञानशाला के बच्चों ने दादी संग बच्चों ने प्रस्तुतीकरण किया। तो कन्यामंडल ने हौसले हैं बुलंद पंखों में है जान संकल्प है दृढ़ आओ ऊँची भरे उड़ान की प्रस्तुतीकरण किया। नए रिश्ते नई सोच नाटिका को महिला मंडल ने प्रस्तुत किया जिसमें कहानी घर घर की द्वारा आपसी सामंजस्य को दर्शाया। व्यक्तित्व विकास कैसे बोले क्या बोले कब बोले कैसे अपने आप को प्रस्तुत करें इस पर ऑडिसन द्वारा किशोर कन्या युवती व महिला मंडल द्वारा एक शानदार प्रस्तुति रही प्रेरणा पाथेय मुनिश्री अभिजीत कुमारजी नवकार मंत्र का सारांश समझाया नवकार मंत्र की जप से अपने जीवन को निखारे मंगल उद्बोधन प्रदान किया। गरिमामय उपस्थिति सभा अध्यक्ष श्री सुरेश जी सिंघवी मंत्री कैलाशजी सियाल तेयूप अध्यक्ष ललितजी सिंघवी मंत्री श्री सुरेश बैद अभातेयुप क्षेत्रीय सहयोगी जगदीश जी परमार महिला मंडल सह संयोजिका पिंकी परमार कन्याप्रभारी जूली मेहता कन्या मंडल सह प्रभारी करिश्मा कोठारी कन्यामंडल सहसंयोजिका किंजल डांगी प्रेक्षा बडाला किशोर मंडल संयोजक संयम बड़ाला सभी वरिष्ठ श्रावक गण तेयुप महिला मंडल बहनें कन्या किशोर व ज्ञान शाला के बच्चों की गरिमामय उपस्थिति रही। कुशल संचालन महिला मंडल संयोजिका सरोज सिंघवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *