नेरुल। नेरुल में हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि के दौरान डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। डांडिया नाइट की यह धूम 7 अक्टूबर को मचेगी, जिसकी तैयारियों में अर्हम ग्रुप के सदस्य जोर-शोर से लगे हुए हैं।
अर्हम ग्रुप नेरुल के अध्यक्ष राजेश सामोता न बताया की हर वर्ष की भांति हम इस वर्ष भी 07 अक्टूबर 2019 को डांडिया नाईट 2019 का आयोजन कर रहे है, ग्रुप के बारे में सामोता ने बताया की अर्हम ग्रुप की स्थापना वर्ष 2008 में की गयी थी, तभी से लगातार विभिन्न सामाजिक कार्य कर रहे है, जैसे वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम या फुटपाथ पे जीवनयापन करने वालो की मदद करना हो, अर्हम ग्रुप समय समय पर जरुरतमंदो की मदद करता रहता है और आगे भी सामाजिक कार्य करता रहेगा। डांडिया नाईट 2019 को लेकर सभी कार्यकर्ता प्रवीण चण्डालिया, देवेंद्र बोहरा, आनंद सोनी, ललित बोहरा, प्रकाश बोहरा, दिलीप सिंघवी, महेंद्र मादरेचा, धनराज सोनी, मुकेश बोहरा, अशोक पगारिया, महेंद्र मेहता, अमित धाकड़, विजय चण्डालिया, संजय श्रीश्रीमाल, सुरेश छाजेड़, कांतिलाल कोठारी, जतन इंटोदिया, पंकज बोहरा, गौतम हिरण, भरत कोठारी, सतीश बाफना, नरेश कच्छारा, मनोज बडाला, राहुल धोका में भारी उत्साह है एवं डांडिया नाईट 2019 की तैयारी जोरशोर में चालू।
अर्हम् ग्रुप नेरूल का डांडिया नाईट 2019 की तैयारियां, 7 को मचेगा धूम
Leave a comment
Leave a comment