एक्टर अर्जुन रामपाल का हुआ एक्‍सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती

मुंबई:अर्जुन रामपाल के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है।  एक्‍टर अर्जुन रामपाल का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में अर्जुन के घुटनों में गहरी चोट आई है। इस खबर की जानकारी खुद अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट कर के दी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन रामपाल एमआरआई कराते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वह काफी डरे सहमे नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्जुन के साथ डॉक्‍टरों की टीम भी नजर आ रही हैं।
अर्जुन रामपाल ने अपने ऑफीशियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपने एमआरआई का वीडियो साझा किया है।  इस वीडियो को साझा करते हुए, अर्जुन ने लिखा ‘मेरी एसीएल यानी घुटने की हड्डी एक्‍सीडेंट के दौरान फट गई है। बहुत बेकार.. बुरा समय।

अर्जुन को यह चोट कैसे लगी है और कहां लगी है यह बात अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन एक मीडिया रिपोट्स ने यह वादा करते हुए बताया है कि  अर्जुन का यह एक्‍सीडेंट शूटिंग के वक्त स्टंट करते हुए हुआ जो कि गलत टाइमिंग की वजह से हुआ। बात दें, अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘पलटन’ 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन में अर्जुन रामपाल व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *