मुम्बई। ज्ञानशाला स्थापना दिवस के अवसर पर कुर्ला में रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया।
रैली के माध्यम से छोटे छोटे बच्चो ने ज्ञानशाला के गणवेश में आचार्य श्री महाश्रमण जी के संदेशों को जन जन तक पहुचाने का प्रयत्न किया। रैली के पश्चात कविता प्रतियोगितां का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान जेनिल डांगरा, द्वितीय साक्षी सिंयाल तथा अक्षत सांखला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
छोटे बच्चो में प्रथम यशस्वी सिंयाल, द्वितीय सयुरी डांगरा, विहाना सिंघवी तथा तृतीय लायशा लोढ़ा को प्राप्त हुआ।
संस्कृतिक कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुती दी। विशेष तौर पर उपस्थिति प्रेमलता जी सिसोदिया, सभा अध्यक्ष राजू मेहता अलबेला, तेयूप अध्यक्ष हिम्मत राठौड़, मंत्री निर्मल हिरण, सुनील सांखला विजय हिंगड़,भूपेश लोढा, मनीष सियाल राकेश बडोला, दिलीप राठौड़, ख्यालीलाल बडाला, संयम बाठिया, भारती राठौड़, पुष्पा डांगरा, मंजू लोढा प्रशिक्षक मीना लोढा, बसन्ता बाठिया आदि उपस्तिथ थे। ज्ञानशाला संयोजक भरत डांगरा ने सभी पधारे हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष राजू मेहता , तेयूप अध्यक्ष हिम्मत राठौड़ एवं मंत्री निर्मल हिरण ने भी अपने विचार व्यक्त किये। ज्ञानशाला प्रशिक्षक मीना लोढा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने मे ते यू प व महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। आभार भारती राठौड़ ने किया और मंच का कुशल संचालन म मंडल की संयोजिका भारती डांगरा ने किया।
2018-09-02