मुन्नार केरल के इद्दुकी ज़िले में स्थित एक हिलस्टेशन है। मुन्नार एक अविश्वसनीय, शानदार, आकर्षक और मन को खुश कर देने वाली जगह है। मुन्नार एक मलयालम शब्द है जिसका अर्थ होता है तीन नदियों का संगम यहां आपको तीन नदियां मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली एक ही जगह पर मिलती हैं।
मुन्नार दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह जगह लगभग 80,000 मील तक फैले चाय के बग़ानों के लिए जानी जाती है। मुन्नार प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव प्रेमी, हनीमून, एडवेंचर प्रेमी और लगभग हर तरह के यात्री के बीच लोकप्रिय है।
हम आपको बता रहे हैं कि क्यों आपको मुन्नार ज़रूर जाना चाहिए
1. मुन्नार और इसके आसपास कई सारी वाइल्डलाइफ सेंचुरी देखी जा सकती हैं। इनमें राजमाला वाइल्डलाइफ सेंचुरी, कुरिनजीमाला सेंचुरी, पमपादम शोला नैशनल पार्क, चिन्नार वाइल्डलाइफ सेंचुरी और थट्टेकाड़ बर्ड सेंचुरी सबसे मशहूर हैं।
2. अगर आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो आप मुन्नार में पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। यहां अनुमुडी पीक, राजमाला हिल्स, टॉप स्टेशन और देवीकुलम में ट्रेकिंग के अच्छे विकल्प हैं। अगर आपकी चाहत बादलों में उड़ने की है तो मुन्नार से बेहतर और कोई जगह नहीं।
3. केरल अपनी मछली की डिशेज़ के लिए जाना जाता है। अगर आप सीफूड के शौक़ीन हैं तो आपको यहां कि फिश करी ज़रूर खानी चाहिए। इसके अलावा स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय खाना भी ज़रूर खाएं।
4. इसके अलावा आप बोटिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं। मुन्नार एक बेहद प्यारी और रोमैंटिक जगह है। यहां के माट्टूपेट्टी डैम में आपको पैडल बोट, स्पीड बोट और कश्मीरी शिकारा भी मिल जाएंगे।
5. मुन्नार अपने चाय के बग़ानों के लिए मशहूर है। अगर आप मुन्नार जाते हैं तो टाटा टी म्यूज़ियम ज़रूर जाएं। इसके अलावा यहां कई खूबसूरत झरने भी हैं। अटूक्काड वॉटरफॉल, लक्कम वॉटरफॉल और नायमाक्काडू वॉटरफॉल सबसे मशहूर हैं।