राजेश कुमार।।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान में लगातार तनातनी बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान लगातार युद्ध की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान परमाणमु युद्ध की धमकी दे रहा है। हालांकि, भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी यह साफ कर दिया कि भारत की अब तक की नीति परमाणु हथियार के पहले इस्तेमाल न करने को लेकर रही है, लेकिन भविष्य में यह नीति बदल सकती है।
इस बीच, गुरुवार को पाकिस्तान में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी की परीक्षण किया है। इसका रेंज 290 किलोमीटर है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि किसके पास कितना हथियार है और युद्ध की सूरत में क्या हो सकता है?
भारत के पास हथियार
1- पृथ्वी-1 का रेंज 350 किलोमीटर
2- अग्नि-1 का रेंज 700 किलोमीटर
3-अग्नि-2 का रेंज 2000 किलोमीटर
4-अग्नि-3 का रेंज 3200 किलोमीटर
5-अग्नि 4 का रेंज 3500 किलोमीटर
पाकिस्तान के पास हथियार
1- नस्त्र का रेंज 60 से 70 किलोमीटर
2- अब्दाली का रेंज 200 किलोमीटर
3-गजनवी का रेंज 290 किलोमीटर
4-शाहीन-1 का रेंज 750 किलोमीटर
5- शाहीन 1ए का रेंज 900 किलोमीटर
6- गौरी का रेंज 1250 किलोमीटर
7- शाहीन-2 का रेंज 1500 किलोमीटर
8- अबाबील का रेंज 2200 किलोमीटर
9- शाहीन-3 का रेंज 2750 किलोमीटर
दुनिया में किसके पास कितने परमाणु हथियार
देश ऐटम बम
रूस 6,500
अमेरिका 6,185
फ्रांस 300
चीन 290
ब्रिटेन 215
इजरायल 80
पाकिस्तान 140-150
भारत 130-140
उत्तर कोरिया 20-30
आज दुनिया के पास पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा क्षमता वाले परमाणु बम हैं। ऐसे में परमाणु युद्ध की कल्पना ही कंपा देती है। भारत और पाकिस्तान दोनों के पास न्यूक्लियर हथियार को ले जाने वाले मिसाइल हैं। ऐसी सूरत में अगर परमाणु युद्ध होता है इसका असर पूरी दुनिया पर होगा। हालांकि, ये कभी नहीं चाहेगा कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो।
क्योंकि, दुनिया ने अभी तक हिरोशिमा और नागासाकी में दो परमाणु हमले देखे हैं और उनकी भयावहता आज भी लोगों को डराती है। खास बात यह है कि उस समय गिराए गए बम कम क्षमता के थे। हिरोशिमा में गिराया गया बम 15 किलोटन की क्षमता वाला था जबकि नागासाकी में गिराया गया बम 20 किलोटन की ताकत वाला था।
Thanks:https:www.livehindustan.com