प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पर है लाखों का कर्ज मुंबई

मुंबई:प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर और अमेरिकी गायक निक जोन्स के पिता पॉल जोन्स की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। इसमें उनकी कंपनी द्वारा एक कानूनी मामला हारने के 2.68 लाख डॉलर भी शामिल हैं। समाचार वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार, इससे पहले ‘जोन्स ब्रदर्स’, जिसमें निक भी हिस्सेदार हैं, ने 2013 में बैंड के खत्म होने से पहले दुनियाभर में लाखों गीत बेचे थे और तीनों लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में काम करना जारी रखा।
निक के पास पर कथित रूप से 2.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने ज्यादातर कमाई सोलो कलाकार के तौर पर की है, लेकिन वे अपना करियर अभिनय के क्षेत्र में भी शुरू कर रहे हैं और हाल ही में ‘जुमानजी’ की रीमेक में दिखे थे। बता दें कि हाल ही में निक जोनस और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सगाई की है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों शादी भी जल्द ही कर लेंगे।
कमाई में प्रियंका चोपड़ा से बहुत आगे हैं होने वाले पति निक जोनस
प्रियंका और निक ने जब से सगाई की है उसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में हैं। दोनों के सुर्खियों में होने की एक वजह ये भी है कि क्योंकि निक उनसे पूरे 11 साल छोटे हैं। ऐसे में दोनों का शादी करना सबके लिए चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन भले ही प्रियंका निक से उम्र में बड़ी हो मगर कमाई के मामले में वो निक से बहुत पीछे हैं।
नवंबर 2017 में Forbes की जारी की गई एक लिस्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की सलाना कमाई 10 मिलियन यानि की करीब 64 करोड़ रुपए है। जबकि Daily Mail estimates की एक रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस साल भर में करीब 25 मिलियन यानि की 171 करोड़ रुपए है। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों की कमाई और प्रॉपटी में कितना बड़ा फर्क है। हालांकि ये आंकडा 1 June, 2016 से 1 June, 2017 तक का है। लेकिन इससे दोनों की कमाई में ज्यादा अंतर नहीं आता। क्योंकि निक की इंकम बहुत ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *