बलिया:दुष्कर्म पीड़ित एक किशोरी का स्कूल में प्रसव हुआ तो खलबली मच गयी। स्कूल प्रशासन ने लड़की को घर भिजवा दिया। मीडिया से जानकारी मिलने के बाद एएसपी ने मामले की पड़ताल कराने की बात कही है। वहीं स्कूल प्रबंधन में इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
हाईस्कूल में पढ़ाई करने वाली इलाके के एक गांव की किशोरी चार दिनों पहले स्कूल गई थी। बताया जाता है कि क्लास रूम में किशोरी के पेट में दर्द होने लगा तो उसने शिक्षक को इस मामले से अवगत कराया। टीचर ने लड़की को विद्यालय के पास बगीचे में जाने को कह दिया।
परिजनों का कहना है कि बगीचा में पहुंचते ही लड़की को प्रसव शुरू हो गया। उसने मृत बच्चे को जन्म दिया, जिसकी जानकारी होते ही स्कूल में हलचल मच गई। स्कूल के कर्मचारियों ने किशोरी को उसके घर पहुंचा दिया।
पीड़िता का कहना है कि घर पर दूध लेने के लिये आने वाले एक युवक ने सात माह पहले घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसने लड़की को किसी से इस बात को नहीं बताने की धमकी भी दी। अब यह मामला प्रकाश में आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने स्कूल में दिया मृत बच्चे को जन्म
Leave a comment
Leave a comment