नगांव। नगांव महिला तेरापंथ मंडल द्वारा ‘आओ चलें गांव की ओर’ के अन्तर्गत 22 अगस्त को “सदो असम ग्राम्य ज्येष्ठा नागरिक” वृद्धाश्रम में मानव सेवा का नेक काम किया। वृद्धाश्रम के संचालक बलदेव शर्मा व सहयोगी टीम ने अध्यक्ष श्रीमती अंजु गुजरानी और मंत्री श्रीमती संगीता चौरड़िया का फुलाम गमछा से स्वागत किया। मंडल की बहनों ने जैन धर्म के मुख्य नियम अहिंसा, मैत्री, शाकाहार, क्षमा, करूणा सद्भावना, आदि से सभी को अवगत करवाया। तत्पश्चात वृद्धाश्रम के ६५ बूढ़े और अपंग बच्चों को उनकी जरूरत के मुताबिक बिस्तर, चादर, खाने के पैकेट, पेय पदार्थों का वितरण किया गया। सभी ने महिला मंडल के इस काम की बहुत सराहना की। बहनों के व्यवहार से प्रभावित होकर बुजुर्गों ने कहा आज हमें अपने परिवार की अनुभूति हो रही है। दुबारा आकर हमें खुशी प्रदान करें। कार्यकारिणी बहनों के पूर्ण सहयोग से महिला मंडल यह नेक काम करने में सफल रही। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष ने किया। इस कार्यक्रम की जानकारी टी.डी.एन. प्रभारी श्रीमती संगीता दस्सानी ने दी।
नगांव महिला मंडल द्वारा वृद्धाश्रम में सामग्री वितरण
Leave a comment
Leave a comment