बारडोली। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी ज्योति प्रज्ञा जी व समणी मानस प्रज्ञा के सानिध्य में राष्ट्रीय अभातेमंम की अध्यक्षा श्रीमती कुमुद जी कच्छारा समणी के दर्शन हेतु पहुंचीं। उनके आगमन से बारडोली महिला मंडल की खुशी छा गई। कुमुदजी के साथ राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी मधु जी देरासरिया व क्षेत्रीय प्रभारी मंजू नौलखा व सूरत से महिला मंडल अध्यक्षा जयंती सिंधी भी पधारीं।
यहां राष्ट्रीय अध्यक्षा ने चारों योजनाओ के बारे में अवगत कराया तथा बारडोली क्षेत्र को अच्छा व साताकारी बताया। उन्होंने कहा कि जब 2023 में गुरु देव मुम्बई पधारेंगे तब बारडोली वालों को भी कुछ त्याग- तप करके गुरु देव को उपहार देगें। महिला मंडल अध्यक्षा कमला जी ने स्वागत वक्तव्य दिया। अभातेयुप के जयेश जी मेहता ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर समणी ज्योति प्रज्ञा ने राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद जी की सरलता, शालीनता के बारे में बताया। कार्यक्रम में तेमंम की भी कार्यकारिणी सदस्य सहित महिला सदस्यों के साथ ही सभी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। यह जानकारी टी.डी.एन. प्रभारी श्रीमती प्रेरणा बाफना ने दी।