कोलोंबो:श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया। उनकी नौका भी जब्त कर ली। पिछले दो दिनों में श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरी बार इस तरह की गिरफ्तारी की है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक कुमारेसन ने कहा कि पुडुकोट्टई जिले में जगपट्टिनम के मछुआरों को तब गिरफ्तार किया गया, जब वे नेदुनतीवू प्रकाशस्तंभ के पास मछली पकड़ रहे थे। उन्हें कांगेसनतुरई नौसैन्य कैंप ले जाया गया। इससे पहले मंगलवार को श्रीलंका की नौसेना ने नेदुनतीवू के पास मछली पकड़ने के लिए चार मछुआरों को गिरफ्तार किया था।