साक्षी को वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: भारत की साक्षी ने बुडापेस्ट में खेले गए एआईबीए यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंगचैंपियनशिप की महिलाओं की 57 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में क्रोएशिया की निकोलिना कासिक को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साक्षी के अलावा अनामिका (51 किग्रा) और मनीषा (64 किग्रा) को फाइनल में हार के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
भारत के महिला एवं पुरुष मुक्केबाजों का यहां प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय युवा मुक्केबाजों ने यहां दो गोल्ड, दो सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते। दो पदक पुरुषों ने जीते। महिलाओं में भारत का प्रदर्शन रूस से भी अच्छा रहा। भारतीय महिलाओं ने कुल 26 अंक जोड़े तो वहीं रूस ने 23 अंक अर्जित किए।
शुरुआत से आक्रामक रहीं साक्षी
साक्षी शुरुआत से ही आक्रामक थीं। उनके पंचों का निकोलिना के पास कोई जवाब नहीं था। साक्षी इतनी आक्रामक थीं कि रेफरी को बीच में दखल देकर मुकाबले को रोकना पड़ा और तकनीकी आधार पर साक्षी को विजेता घोषित किया गया। अनामिका को अमेरिका डेस्टिनी गार्सिया ने मात दी।
भारतीय मुक्केबाज ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 4-1 से मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल में मनीषा का सामना गेमा पेग रिचर्ड्सन से था जिन्होंने भारतीय मुक्केबाज को 5-0 से शिकस्त दी। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने इस स्पर्धा में 10 में से 8 पदक जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *