पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 4 प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक कन्या सुरक्षा योजना के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष्या श्रीमती कुमुद जी कच्छारा के नेतृत्व में पालघर के सरकारी हॉस्पिटल, रेल्वे स्टेशन, बस डेपो इत्यादि विभिन्न स्थानों पर कन्या सुरक्षा का सन्देश देते हुए बेंचेज का अनावरण किया गया।
इस अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष्या श्रीमती कुमुद जी कच्छारा, महाराष्ट्र प्रभारी श्रीमती निर्मला जी चंडालिया, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय सदस्य व मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष्या श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा थे। इसी अभियान से जुड़ते हुए तेरापंथ महिला मंडल पालघर द्वारा वृहद् स्तर 17 बेंचेस का अनावरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष्या संगीता बाफना, मंत्री विद्या बाफना के साथ महिला मंडल की बहिनें उपस्थित थी l कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष नरेशजी राठौड़, उपाध्यक्ष चतुर जी तलेसरा तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी, मंत्री योगेश राठौड़, केंद्र व्यवस्थापक सुखलाल जी तलेसरा की विशेष उपस्तिथि रही। समाचार प्रदाता दिनेश राठौड़।
पालघर तेरापंथ महिला मंडल का सेवा कार्य
Leave a comment
Leave a comment