पत्नी ने अवैध संबंध बनाने से किया मना तो पति ने फेंका तेजाब

सहारनपुर:उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से उस पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बताया जा रहा है कि महिला के पिछले सात सालों से कोई बच्चा नहीं हो रहा था जिससे पति नाराज था, वहीं महिला अपने पति के अवैध सम्बधों का विरोध कर रही थी इसे भी लेकर उनमें झगड़े होते थे। झुलसी अवस्था मे महिला को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है जबकि उसका पति फरार है।
सहारनपुर के एसएसपी उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सहारनपुर की थाना मण्डी क्षेत्र के शिवधाम कालोनी निवासी हिना पुत्री फुरकान का निकाह सात साल पहले कोतवाली थानाक्षेत्र के अन्तर्गत रसूलपुर निवासी फैजान के साथ हुआ था। शादी के बाद से हिना अब तक मां नहीं बन सकी थी। जिससे ससुराल में हिना को प्रताड़ित किया जा रहा था। हिना पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी जबकि उसका पति फैजान गोवा के एक सैलून में काम करता था।
अग्रवाल के मुताबिक फैजान कुछ दिन पहले ही सहारनपुर आया था। गुरूवार रात को फैजान ने अपने मायके मे रह रही हिना को बहाने से घर के बाहर बुला लिया ओर उसे जान से मारने की नीयत से उस पर तेजाब उड़ेल दिया जिससे हिना बुरी तरह झुलस गई। हिना के परिजनो ने उसे तुरन्त ही उपचार के लिये जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। हिना के परिजनो ने उसके पति फैजान, फैजान के पिता अब्दूल , फैजान के भाई जीशान व एक अन्य युवक युसूफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फैजान के किसी महिला से अवैध सम्बध थे ओर हिना इन संबंधों का विरोध कर रही थी। पुलिस चारों नामजदों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *