10 सितम्बर से घर बैठे मिलेंगी ये जरूरी सेवाएं, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी सेवाएं राजधानीवासियों को 10 सितम्बर से उनके घरों पर ही मिलने लगेंगी।
केजरीवाल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए शासन में क्रांति बताया जो भ्रष्टाचार के लिए एक बड़ा प्रहार होगा।
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरुआत में सेवाओं को लोगों के घर घर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा था और उपराज्यपाल अनिल बैजल पर इसे रोके जाने का आरोप लगाया था।
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। शासन में यह एक क्रांति है। भ्रष्टाचार के लिए एक झटका है। लोगों के लिए सुपर सुविधा। दुनिया में कहीं भी ऐसा पहली बार हो रहा है। 10 सितम्बर से शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *