नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के पूर्व बागी विधायक कपिल मिश्रा शनिवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
लोकसभा चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभियान चलाकर दिल्ली विधानसभा की सदस्यता गंवाने वाले कपिल मिश्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
गौरतलब है कि शुक्रवार को खुद कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके उनके भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में वह एक बार फिर करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय राजनीति में आने के पहले से ही कपिल मिश्रा का भाजपा से नाता रहा है। उनकी मां अन्नपूर्णा मिश्रा भाजपा से पार्षद रही हैं। वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पहली मेयर बनी थीं। हालांकि, आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कपिल मिश्रा ने भाजपा के खिलाफ भी जमकर बयानबाजी की थी।
भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कपिल मिश्रा
Leave a comment
Leave a comment