मुंबई:66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का शुक्रवार को ऐलान किया गया। श्रीराम राघवन निर्देशित “अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। “खरबस’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड “पद्मावत’ के घूमर सॉन्ग को दिया गया।
राष्ट्रीय सिनेमा पुरस्कारों की ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे। इन पुरस्कारों का ऐलान दो महीने पहले किया जाना था। लेकिन, लोकसभा चुनावों के चलते अब इनकी घोषणा की गई।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्टर | विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना | |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | स्वानंद किरकिरे, चुंबक | |
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक | ब्लेस जॉनी और अनंत विजय | |
बेस्ट राजस्थानी फिल्म | टर्टल | |
बेस्ट पंचांग फिल्म | इन द लैंड ऑफ पॉइजनस वीमन | |
बेस्ट गारो फिल्म | अन्ना | |
बेस्ट मराठी फिल्म | भोंगा | |
बेस्ट तमिल फिल्म | बरम | |
बेस्ट उर्दू फिल्म | हामिद | |
बेस्ट बंगाली फिल्म | उक जे छिलो राजा | |
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर | संजय लीला भंसाली (पद्मावत) | |
बेस्ट बैकग्राउंड अवॉर्ड | उरी द सर्जिकल स्ट्राइक | |
मोस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेट | उत्तराखंड | |
बेस्ट एक्शन | केजीएफ |
419 फिल्मों की 45 दिन स्क्रीनिंग के बाद अवॉर्ड्स का ऐलान
ज्यूरी ने 31 कैटेगिरी में फिल्मों का चयन किया। 419 फिल्मों की 45 दिनों तक स्क्रीनिंग के बाद अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में 23 अवॉर्ड्स घोषित हुए। इसके लिए 253 फिल्मों का जूरी ने 28 दिन स्क्रीनिंग की। 22 किताबों और 19 आर्टिकल्स भी लेखन श्रेणी में शामिल थे।
नेशनल फिल्म अवॉर्डस खास-खास :
श्रुति हरिहरन, चंद्रचूड़ राय, जोसी जोसेफ, सावित्री को उनकी परफॉर्मेन्स के लिए स्पेशल अवॉर्ड दिया गया।