एशियाडः पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में हारा भारत

जकार्ता:  18वें एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला जारी है। फुट टाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर है। मुकाबला पेनल्टी शूट आउट में पहुंच गया है। 33वें मिनट हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल किया। उसके बाद वरुण कुमार ने 40वें मिनट में दूसरा गोल किया। भारत के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए। मलेशिया के लिए पहला गोल फैजल ने 40वें और रहीम ने 59वें मिनट में ही किया। फुलटाइम तक भारत को 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें उसने 2 में गोल किए। वहीं मलेशिया 6 पेनल्टी कॉर्नर में से 1 को ही गोल में बदल पाया।

इससे पहले मलेशिया ने छठे मिनट में मुकाबले का पहला गोल किया। इस पर भारत ने वीडियो रेफरल ले लिया। मलेशियन खिलाड़ी के पैर में गेंद लगने के कारण गोल को खारिज कर दिया।

भारत लगातार दूसरा फाइनल खेलना चाहेगा : भारतीय टीम लगातार दूसरी और कुल 13वीं बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इससे पहले हॉकी टीम ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने इस एशियाड में अब तक 78 गोल किए हैं। भारत एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाला देश बना। इससे पहले अर्जेंटीना ने 2004 में हुए पैन-अमेरिका गेम्स में 66 गोल किए थे।

शरत कमल  प्री-क्वार्टर फाइनल में : अंचत शरत कमल ने टेबल टेनिस में पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने आखिरी-32 के मुकाबले में पाकिस्ताना के 52 साल के मोहम्मद आसिम कुरैशी को 4-0 से हराया। एशियाई खेलों में गुरुवार को 34 स्वर्ण दांव पर हैं। भारत ने अब तक 54 पदक जीते हैं। पांच खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण यहां भी पांच पदक पक्के हैं। इस प्रदर्शन के बाद हमने 2014 इंचियोन गेम्स के 57 मेडल को पीछे छोड़ दिया है। महिला सिंगल्स के पहले दौर में मौमा दास को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीनी ताइपे (ताइवान) की जुयू चेन ने 4-0 से हरा दिया। उनके बाद मणिका बत्रा का पहला मुकाबला थाईलैंड की कोम वांग से होगा।

डाइविंग ने रामानंद ने क्वालिफाई किया ः डाइविंग में पुरुष 1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा में भारत के रामानंद शर्मा कोंगब्रेलटपम ने क्वालिफाई कर लिया है। वहीं कुराश में पुरुष 90 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के याखयो इमामोव ने आखिरी-16 में दिवेश को 10-0 से हरा दिया।

संदीप 50 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा से बाहर : भारतीय एथलीट संदीप कुमार आज पुरुषों की 50 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा से बाहर हो गए। संदीप को इस स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारत के लिए इस स्पर्धा में संदीप एकमात्र उम्मीद थे। उनके बाहर होने के साथ ही इस स्पर्धा में देश के लिए पदक की उम्मीद भी समाप्त हो गई है।

कयाक में भारत का खराब प्रदर्शन : कयाक के 500 मीटर के एकल स्पर्धा के फाइनल में सोनिया देवी आठवें स्थान पर रहीं। इसी स्पर्धा के महिला युगल में इनाओचा देवी और अंजली वशिष्ठ की जोड़ी को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा। पुरुषों के 500 मीटर फाइनल में भारत नौवें पायदान पर रहा।

डिस्कस थ्रो में सीमा से पदक की उम्मीद: महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा पुनिया स्वर्ण जीत सकती हैं। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाड में भी सोना जीता था। सीमा के साथ संदीप कुमारी भी अपनी चुनौती पेश करेंगी। वहीं, भारतीय टीम 4 गुणा 400 मीटर रेस के पुरुष और महिला वर्ग में ट्रैक पर उतरेगी।

एथलेटिक्स में मंजीत से उम्मीद : एथलेटिक्स की 1500 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह और जिन्सन जॉनसन देश को पदक दिला सकते हैं। दो दिन पहले 800 मीटर दौड़ में मंजीत ने स्वर्ण और जॉनसन ने रजत जीता था। 1500 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में चित्रा उन्नीकृष्णन और मोनिका चौधरी दावेदारी पेश करेंगी। 5 हजार मीटर के रेस इवेंट में लक्ष्मण गोविंजदन भी दौड़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *