2019 का आठवां माह अगस्त शुरू हो गया है और इस माह में गुरु ग्रह वक्री से मार्गी हो जाएगा, लेकिन राशि नहीं बदलेगा। गुरु, शनि और राहु-केतु के अलावा शेष सभी ग्रह राशि बदलेंगे। हिन्दी पंचांग के अनुसार जानिए अगस्त 2019 में कब कौन सा ग्रह राशि बदलने वाला है…
अगस्त में ग्रहों की स्थिति
- सूर्य – माह की शुरुआत में सूर्य कर्क राशि में है। 17 अगस्त की रात ये ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
- चंद्र – 1 अगस्त को चंद्र कर्क राशि में है। 2 तारीख की दोपहर में सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।
- मंगल – ये ग्रह माह की शुरुआत में कर्क राशि में है। 8 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
- बुध – मिथुन राशि में वक्री है। 1 अगस्त की शाम से मार्गी होगा। 3 तारीख को कर्क में जाएगा। 26 तारीख को सिंह में प्रवेश करेगा।
- गुरु – ये ग्रह वृश्चकि राशि में अभी वक्री है। 12 अगस्त को मार्गी हो जाएगा।
- शुक्र – माह की शुरुआत में शुक्र कर्क राशि में है। 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
- शनि – ये ग्रह अभी वक्री है और पूरे माह धनु राशि में ही रहेगा।
- राहु-केतु – ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं। जून में राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में शनि के साथ रहेगा।