वेस्ट ऑफ बेस्ट में विक्रोली महिला मंडल बेस्ट

मुंबई। मुंबई अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल तत्वावध्यान में तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा महाराष्ट्र स्तरीय विराट महिला सम्मेलन ‘सृजन’ का भव्य आयोजन कालबा देवी स्थित महाप्रज्ञ स्कूल में साध्वी श्री अणि माश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगल प्रभाजी के मंगल सानिध्य में हुआ। नवसृजन ‘वेस्ट ऑफ द बेस्ट’ में आयोजित प्रतियोगिता में बहनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विक्रोली महिला मंडल ने प्राप्त किया।इसके सहयोगी संयोजिका चंद्रा कोठारी, सह संयोजिका जय श्री कटारिया, डिम्पल सिंघवी, मीना ओस्वाल, सुनीता चिप्पड, मंजू ओस्वाल, हेमाबडोला, विमला बापना, एवं पिस्ता चपलोत रहे इसकी जानकारी सह संयोजिका जय श्री कटारिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *