घाटकोपर महिला मंडल का सम्मान

मुंबई। मंगलवार को वाशी में आयोजित तेरापंथ महिला मंडल का अधिवेशन संपन्न हुआ। इस मौके पर महत्वपूर्ण सहयोग के लिए घाटकोपर महिला मंडल को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संपादित आयंबिल तपोयज्ञ में संख्या की दृष्टि से पूरे मुंबई में घाटकोपर का प्रथम स्थान रहा। इसलिए भी सम्मानित किया गया। घाटकोपर की कोमल कोठारी ने नारीलोक के सर्वश्रेष्ठ विचार में केंद्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अधिवेशन में भावना चपलोत, आशा तातेड़, रंजना बाफना, रुचिता कोठारी, नेहा चपलोत ने सुंदर प्रस्तुति दी। घाटकोपर महिला मंडल की इस उपलब्धि में समणी मल्लीप्रज्ञा जी के सान्निध्य में भास्करप्रज्ञाजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके लिए समणी जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *