मेवाड़ भवन गोरेगांव में रूप रजत गुण गौरव सभा

मुंबई: सोमवार को गोरेगाव मेवाड़ भवन के प्रांगण में श्रमण संघीय वरिष्ठ प्रवर्तक शेरे राजस्थान
गुरुदेव श्री रूप मुनि म.सा के देवलोक गमन पर रूप रजत गुण गौरव सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि गुरुदेव रूप मुनि श्री म सा का 36 कौमो में पूजनीय रहे। क्योंकि उनका प्रेम जीवदया पर रहा। यही वजह है कि मेवाड़ पूज्य प्रवर्तक अम्बालाल जी म.सा. श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य श्री शौभाग्य मुनि जी म.सा, मेवाड़ प्रवर्तक मदन मुनि श्री म सा एवं गुरूवर्या प्रेमवती जी म. सा गुरूवर्या विजय प्रभा जी म. सा के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से स्थापित मेवाड़ संघ मुम्बई द्वारा भव्य रूप रजत गुण गौरव सभा का आयोजन किया। इस आयोजन निकेश जैन संगीतकार द्वारा गुरुभक्ति के गाये गीतों में मुम्बई का हर श्रावक गुरुदेव के भक्ति में डूब सा गया।
मेवाड़ संघ मुम्बई अध्यक्ष किसन परमार ने कहा कि गुरुदेव के गुणों को व्याखित करने के लिए मेरे पास शब्द नही। उनकी ख्याति सम्पूर्ण जैन समाज मे था। मेवाड़ महिला मंडल मुम्बई अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा ने कहा कि गुरुदेव सिर्फ जैन संत ही नही सम्पूर्ण मानव जाति एवं जीव दया के जीवों के भी संत थे। नानालाल कोठारी, शिला पोखरना, जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय युवा संरक्षक पारस मोदी, कंचन सिंघवी, दिनेश बोहरा, शांत वडालमिया, विनोद चपलोत आदि ने अपने भावों को रखा।
इस अवसर पर मेवाड़ संघ मुम्बई कोषाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, पारस मोदी, बालासाहब चोरडिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल वडालमिया, मंत्री फूलचंद नाहर, मेवाड़ भवन गोरेगाव अध्यक्ष दिलीप नाबेडा, युवा अध्यक्ष लक्ष्मण सांखला, बंटी चंडालिया, शौकीन पामेचा, दिनेश वडालमिया, मनोहर चपलोत, भवरलाल सांखला, दिनेश बोहरा, नानालाल कोठारी, कृष्णा तलेसरा, ज्ञान प्रकाश संयोजक विनोद चपलोत, सुरेश सोनी, पारस तातेड़, जीतमल वागरेचा, भंवरलाल बोहरा, सुरेश सिंघवी, लादूलाल बाफना, हिम्मत खेरोदिया, रमेश सिंयाल,मीठालाल सिंघवी, मुख्य चुनाव आयुक्त भगवती लाल लोढा, दिनेश सिंघवी, चांदमल कच्छारा, लालचंद बम्बोरी, मोहनलाल लोढा, महेंद्र चोरडिया, दिनेश वडालमिया, शोकिन पामेचा, बसंतीलाल चंडालिया, दिनेश सिंघवी, नारायण सियाल, मेवाड़ महिला मंडल प्रमुखा ललित सोनी, संतोष बेहन सिंघवी, रुचिरा सुरणा सन्तोष बेन सिंघवी, बेबी बेन डागलिया, निर्मला पामेचा, मंजू सिंघवी, शांता बेन बड़ालमिया, पिंकी नाहार, लीला खरवट, कमला लोढा, लीला बोहरा, पवन सिसोदिया आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंच का कुशलतापूर्वक संचालन मेवाड़ संघ मुंबई के महामंत्री रोशनलाल वडाला ने अपने भावों को रखते हुए किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *