बेंगलुरु:कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर भारतीय नौसेना ने कारवार तट पर अपने जहाजों विक्रमादित्य और सुवर्ण को शनिवार को आम जनता के लिए खोला। इस आयोजन को देखने के लिए नजदीकी शहर हुबली और पड़ोसी राज्य गोवा से सैकड़ों की संख्या में लोग आए थे।
लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी इस नौसेना अड्डे का दौरा किया। आने वाले आंगतुकों को कारगिल युद्ध के बारे में बताया गया।
युद्ध में नौसेना की भूमिका के बारे में बताने के साथ ही उन्हें जहाज के चारों तरफ ले जाया गया। कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के तौर पर जाना जाता है। इसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है।
भारतीय नौसेना ने आइएनएस विक्रमादित्य और सुवर्ण को आम लोगों के लिए खोला
Leave a comment
Leave a comment