मुंबई:मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने गुरुवार को बॉलिवुड ऐक्टर एजाज खान को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने टिक-टॉक ऐप पर लोगों के बीच धार्मिक आधार पर वैमनस्य बढ़ाने वाले विडियो को प्रमोट किया था। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी गौरतलब है कि बीते दिनों झारखंड में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए युवक के समर्थन में कुछ लोगों ने टिक-टॉक पर विडियो बनाकर पोस्ट किया था। इसमें धार्मिक आधार विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने वाला कंटेंट था। सोशल मीडिया पर यह विडियो काफी वायरल हुआ था।
इस विडियो को एजाज खान ने समर्थन दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ लोगों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई थी। जांच में भी पाया गया कि एजाज खान ने लोगों में धार्मिक आधार पर वैमनस्य बढ़ाने वाले विवादित विडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद बुधवार को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया और गुरुवार को वह साइबर क्राइम सेल द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब खान को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले अक्टूबर 2008 में नवी मुंबई ऐंटी-नारकोटिक्स सेल ने उन्हें कथित तौर पर ड्रग्स रखने के आरोप में भी गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
विवादित टिक-टॉक विडियो शेयर करने पर ऐक्टर एजाज खान गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment