शीला दीक्षित के स्वास्थ्य की जानकारी ली केजरीवाल ने

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। केजरीवाल ने वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित को हराया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित बीते कुछ समय से अस्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने उन्हें शल्य चिकित्सा कराने की सलाह दी है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “शीला दीक्षित से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हें दिल से जुड़ी समस्या है और जल्द ही उनकी सर्जरी होगी। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *