मुंबई। सोमवार को आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी, साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में कोपरी तेरापंथ भवन का लोकार्पण हुआ। जैन संस्कार के रूप में मनोज संखलेचा, जयंतीलाल बरलोटा, सलिल लोढा और हरीश श्री श्रीमाल ने जैन संस्कार विधि से भवन में पूजन करवाया। उद्घाटन समारोह का आयोजन श्री महाप्रज्ञ महाश्रमण फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ। भवन के लोकार्पण के पश्चात साध्वी श्री के सानिध्य में दायित्व बोध कार्यशाला एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन आंनद बेंक्वेट हॉल में संपन्न हुई।
साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने श्रावकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति गुरु के शरण मे पूर्णतः समर्पित है उसे सवरने से कोई रोक नही सकता हैं। साथ ही कहा कि यह गुरुदेव के प्रति आस्था और समर्पण के वर्धमान के दायित्व बोध का कार्यशाला हैं। युवा पीढ़ी हमारा भविष्य और सुखद वर्तमान हैं। साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि संगठन तभी बनता है जब अनेक व्यक्ति अपने श्रम की आहुति देते हैं। तप जप और स्वाध्याय के माध्यम ही व्यक्ति श्रेष्ठ श्रावक बनता हैं। हम बड़े शौभाग्यशाली है दो दो आचार्यो के जन्मशताब्दी मनाने का अवसर प्रदान हुआ हैं।
साध्वी वृन्द ने गीतिका के माध्यम से श्रावक समाज का मार्गदर्शन किया। स्वागताअध्यक्ष भंवरलाल केसरीमल सिंघवी एवं नवरत्न हरकलाल दुग्गड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। तेयुप कोपरी अध्यक्ष नरेश बाफना ने गीतिका के माध्यम से अपने भावों को रखा। साथ ही सभी दानदाताओं के प्रति आभार प्रगट किया।
उद्घाटन कर्ता के रूप में स्वर्गीय श्रीमती प्रतापबाई स्वर्गीय श्री कजोडीमल जी बाफना परिवार ( लाम्बोडी) एवं अनावरण कर्ता श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्वर्गीय श्री गणेशलाल जी भूरालाल जी स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलतादेवी हीरालाल बाफना परिवार (लाम्बोडी) थे।
इस अवसर पर सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, मंत्री निर्मल श्री श्रीमाल, मुम्बई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, टीपीएफ मुंबई अध्यक्ष दीपक डागलिया, सलिल लोढा, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, पूर्व अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी भलावत, भंवरलाल कर्णावट, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बडाला, परिषद प्रभारी मनोज संखलेचा, कोपरी के नगरसेवक भरत चव्हाण, शिव सेना कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लाड़गे, मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, अभातेयुप राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी, आयुषी दुग्गड़, रेखा बाफना, पार्थ दुग्गड़ सभी ने अपने भावों को रखा।
लोकार्पण समारोह में ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल, मंत्री जयंतीलाल बरलोटा, महेंद्र वागरेचा, मुंबई सभा उपाध्यक्ष प्यारचंद मेहता, भगवतीलाल पटवारी, मनीष कोठारी, अरुण ढिलड़िया, नरेश जैन, धीरज बोहरा, ख्यालीलाल मादरेचा, राकेश टुकलिया, बृजेश सींघवी, देवेंद्र कोठारी, रमेश सोनी, कमल मेहता, दीपक सिंघवी, रमेश धोका, महेेेश बाफना, लक्ष्मीलाल सिंघवी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी ट्रस्टिंगणों एवं प्रयोजक परिवार का सम्मान मोमेंटो दे कर किया गया। मीना बाफना और ललिता हिंगड़ ने सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मंगलाचरण गीतिका का संगान तेयुप टीम कोपरी ने सामूहिक तौर पर किया। मंच का कुशलतापूर्वक संचालन मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी ने किया। महिला मंडल ने सुंदर क़व्वाली की प्रस्तुति दी।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री महाप्रज्ञ-महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष केसरीमल सिंघवी, मंत्री पारसमल बाफना, कोषाध्यक्ष रंगलाल सूर्या, तेयुप मंत्री विकास डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश बाफना, महिला मंडल संयोजिका शोभादेवी झाबक, सह संयोजिका कल्पना देवी बाफना, निर्मलादेवी बोहरा,आलोक बाफना, महावीर बाफना, नरेश सुर्या, राजेश बडाला, अशोक महावीर कच्छारा, चिराग मांडोत, निमेश नितेश बडाला, संजय बाफना, मनोज अशोक सींघवी, पंकज सुनील बाफना, सुदर्शन पंकज संकेत बाफना, मुकेश सिंघवी, उत्तम ललित किरण बाफना, संजय विमल दुग्गड़, ललित मुकेश हितेश सोलंकी, प्रशांत राजकुमार चोरडिय़ा, महावीर विकास अरविंद डूंगरवाल, मुकेश महावीर चपलोत, कमलेश राकेश दुग्गड़, चंद्रप्रकाश मुकेश हिंगड़, राजू अशोक सिंघवी, पवन चोरडिय़ा, जगदीश बाफना, राजेश पवन बाफना, बाबुलाल सींघवी रवि अशोक सोलंकी, दिलीप गादिया, सन्नी बाफना एवं सभी कार्यकर्ता का सहयोग रहा।
भोजन प्रयोजक के तौर पर स्व. श्रीमती सुंदरदेवी रंगलाल बाफना एवं स्व. श्रीमती झमकु बाई स्व. सुखलाल जी बाफना परिवार (लाम्बोडी) थे। विज्ञापन सौजन्य स्व. श्रीमती सुंदरदेवी रंगलाल बाफना एवं पत्रिका सौजन्य श्रीमती इंद्राबाई धनराज जी चपलोत परिवार थे।
कोपरी तेरापंथ भवन का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ
Leave a comment
Leave a comment