नवी मुंबई: देश भर में तेरापंथ धर्म संघ में महिलाओं की संस्थाओं में क्षेत्रीय स्तर पर चुनाव मानव की प्रक्रिया चल रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सी.बी.डी बेलापुर तेरापंथ महिला मंडल की संयोजिका के तौर पर प्रिया संचेती को सर्वसम्मति से चुना गया। वही सहसंयोजिका के तौर पर निकिता सोनी, कोषाध्यक्ष मीना चपलोत निर्विरोध चुनी गई। वही प्रिया संचेती ने कहा कि सभी महिलाओं ने मुझ पर विश्वास करके मुझे यह जवाबदारी सौपी है मैं सभी के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।
इस अवसर पर भुतपुर्व संयोजिका सोनिया मेहता , सुशमा परमार, विद्या सोनी , झमकु मेहता , मीना चपलोत , दिपिका संचेती , सविता मेहता , रेखा परमार , रेखा परमार ,मिताली मेहता , सोनी मेहता , अन्तिमा सिंगवी , सुमित्रा सामोता उपस्थित थी।
सीबीडी बेलापुर महिला मंडल की संयोजिका बनी प्रिया संचेती
Leave a comment
Leave a comment