मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के निर्देशानुसार 20 जून 2019 को तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर का साधारण सभा का आयोजन व मनाव का आयोजन अचलगच चेंबूर में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा की गई मंगलाचरण चेंबूर महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से की गई। चेंबूर की संयोजिका श्रीमती अंजू जी कोठारी द्वारा स्वागत भाषण व 2 वर्ष के कार्यकाल के विषय में अपना अनुभव बताया सहसंयोजिका जूली परमार द्वारा मंत्री प्रतिवेदन किया गया। कोषाध्यक्ष उमाजी मेहता द्वारा 2 साल का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। संयोजिका अंजू जी कोठारी ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की अगली संयोजिका के निर्वाचन की प्रक्रिया श्रीमती जयश्री जी वडाला, चुनाव अधिकारी श्रीमती कंचन जी सोनी को दे दी गई।
मुंबई महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती जयश्री जीद्वारा मनाव किया गया। चुनाव अधिकारी श्रीमती कंचन देवी सोनी के द्वारा सर्वसम्मति से श्रीमती वनीता जी बाफना को संयोजिका रूप में चुना गया। कन्या मंडल की कन्याओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति ड्रामा व द्वारा की गई। नवनिर्वाचित संयोजिका व सहसंयोजिका के रूप में श्रीमती वनीता जी बाफना व श्रीमती लीना जी सिंगवी को मनोनीत किया गया। चेंबूर महिला मंडल की सभी बहनों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रदान की। लगभग 120 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जूली परमार ने किया। कन्या मंडल का भी मनाव महिला मंडल के साथ में ही किया गया और कन्या मंडल की संयोजिका के रूप में संयोजिका के रूप में सुश्री वर्षिता मेहता को चुना गया।
वनीता बाफना बनीं चेंबूर महिला मंडल की संयोजिका
Leave a comment
Leave a comment