डोम्बिवली। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित गणाधिपति पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी के 23वें महाप्रयाण दिवस पर एकासन तप अनुष्ठान का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया।
सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्रोच्चार द्वारा शुभशुरूआत की तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत द्वारा मंगलाचरण किया।एकासन तप अनुष्ठान के प्रायोजक श्रीमती शकुन्तला देवी स्वर्गीय चाँदमलजी सुषमा विनोद जी भावना अमृतजी मादरेचा परिवार ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
महिला मंडल ने स्मृति चिन्ह देकर ससम्मान किया।
आगामी 2 वर्ष के लिएश्रीमती सुमित्रादेवी सुरेशजी सिंघवी एवं एक वर्ष के लिए श्रीमती रेखा राजेश जी मादरेचा ने प्रायोजक के रूप में स्वीकृति प्रदान की। सभा अध्यक्ष श्री सुरेश सिंघवी नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेशजी कोठारी ने अभिव्यक्ति दी वह महिला मंडल की सराहना की। गरिमामय उपस्थिति निवर्तमान अध्यक्ष ललितजी सिघंवी निवर्तमान मंत्री सुरेशजी बैद मंत्री ललितजी पुनमिया महिला मंडल सहसंयोजिका रश्मि बड़ाला कन्यामंडल प्रभारी जूली मेहता सह प्रभारी करिश्मा कोठारी संयोजिका हिनल बाफना सह संयोजिका किंजल डांगी प्रेक्षा बडाला सभी मार्गदर्शिका बहने कार्यकारिणी बहने विशेष सहयोगी बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही और 107 एकासन तप बहनों व भाइयों ने किए। कुशल संचालन मण्डल संयोजिका सरोज सिंघवी ने किया है।
गणाधिपति पुज्य गुरुदेव श्री तुलसी के 23वें महाप्रयाण दिवस पर एकासन तप अनुष्ठान डोबिवली
Leave a comment
Leave a comment