मुंबई। अखिल भारतिय तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल लोकमान्य नगर (ठाणे सेंट्रल) ने निर्माण एक कदम सुरक्षा की ओर का आयोजन वेद विद्यलय स्कूल मे 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कराया।कार्यक्रम की शुरुवात सबसे पहले नमस्कार महामंत्रोच्चार से किया। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रेरणा गीत का सुंदर संगान किया गया।सभी का स्वागत सहसंयोजिका रेखा एस हिंगड़ ने किया।तत्पश्चात निर्माण के बारे में मंडल की संयोजिका प्रियाजी मुथा ने कहा कि हमें कहा कैसे किस तरह से सुरक्षित रहना है। हमारा कैसे बचाव हो सकता है इसके बारे में आज बच्चो को जानकारी दी जाएगी। डॉ. सुंदर जी इंटोदिया ने सर्वप्रथम बच्चो को योग दिवस की जानकारी देते हुए योगा के फायदे और लाफिंग थेराफी कराई। क्लिनलीनेस अवरेनेस के बारे में भी बताया। चोट लगने पर और घॉव पर बैंडेज कैसे करना, जलने पर प्राथमिक उपचार, कीडा जानवर के काटने पर उपचार, नकसीर होने पर, खेलते – खेलते चोट लगने पर करंट से बचने के उपाय ,आग लगने पर सुरक्षा के उपाय,किट का डेमो दिया गया और इत्यादि जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक बहुत ही सुंदर रूप से बच्चो को समझाया।प्रियाजी मुथा ने स्ट्रेंजर के डेमो और गुड टच बेड टच को भी नाटकीय डेमो द्वारा बच्चो को समझाया कार्यशाला का कुशल संचालन संयोजिका प्रियाजी मुथा ने किया आभार ज्ञापन सीमाजी वागरेचा ने किया।
मुंबई अणुव्रत समिति के कोषाध्यक्ष रमेशजी सोनी, ज्ञानशाला के संयोजक सुभाष जी हिंगड़ ,प्रविंजी डांगी ,कमलेशजी चोरड़िया ,मुम्बई महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती लालिताजी सोनी और श्रीमती चंदाजी वागरेचा के साथ महिला मंडल की सराहनिय उपस्थिती ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। सारे टीचर्स, सर, प्रिन्सिपल् और स्टाफ ने हमारे महिला मंडल के कार्य की सराहना की। अंत मे सभी बच्चो को पेंसिल रबर शार्पनर का पैकेट दिया गया।
लोकमान्य नगर (ठाणे सेंट्रल) में ‘निर्माण एक कदम सुरक्षा की ओर’ कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment