मुंबई:21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 2019 मनाया जा रहा है। इन दिन खासकर हर कोई अपने शरीर के लिए जागरुक होकर योग करते हैं। योग के मामले में बॉलीवुड के सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा ने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने योग किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी को खास फिटनेस के लिए जाना जाता है। शिल्पा ना सिर्फ योगा और जिम से खुद को फिट रखती हैं बल्कि वो इससे दूसरों को भी इंस्पायर करती हैं। शिल्पा शेट्टी अपना फिटनेस ऐप और सीडी भी लॉन्च कर चुकी हैं। योग दिवस से एक दिन पहले शिल्पा ने इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों को फिटनेस के लिए जागरुक किया। शिल्पा अलग-अलग जगहों पर हो रहे योगा सेशन का हिस्सा भी बनीं। इन्हीं योगा सेशस के बीच शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा सूरत में योगा सेशन में भाग लेती दिख रही हैं। शिल्पा ने इस सेशन में 3 हजार लोगों को एकसाथ योगा टिप्स दिए।
शिल्पा शेट्टी ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने किया योग
Leave a comment
Leave a comment