मुंबई:अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे । इस फिल्म के लिए अर्जुन काफी मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच अर्जुन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई। खबरों की मानें तो पानीपत’ की शूटिंग कर रहे अर्जुन कपूर फिल्म सेट पर घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से दी ही है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने एक फोटो शेयर किया है,जिसमें उनके माथे पर घाव के निशान है। अर्जुन के इस फोटो को हिसाब से उन्हें यह चोट फिल्म पानीपत की शूटिंग के दौरान पर चोट लगी है। वैसे तो अर्जुन के सिर पर लगी ये चोट ज्यादा गहरी तो नहीं है, लेकिन ये गंभीर हो सकती थी. अर्जुन को ये चोट उनकी आंख से कुछ ही दूर पर लगी है, जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अर्जुन कपूर को अपनी भूमिका के लिए घुड़सवारी सीखना है। घुड़सवारी करते हुए उन्हें यह चोट लगी है।
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा करते समय वह अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतरा रहे है। अर्जुन इस फिल्म की भूमिका को न्याय देने के लिए जी तोड़ जिम में पसीना भी बहा रहे है। इसके लिए अर्जुन कपूर प्रतिदिन घंटों मेहनत कर रहे हैं और रोजाना कोई न कोई चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस फोटो के पहले अर्जुन अपनी दमदार बॉडी दिखाते हुए एक फोटो शेयर की थी , जो फैंस का खूब पसंद आई थी।
आपको बता दे कि आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत दरअसल पानीपत में हुई तीसरी लड़ाई पर बेस्ड होगी, जिसमें अर्जुन कपूर एक मराठा योद्धा के रूप में दिखाई देंगे। अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी प्रमुख भूमिका में होंगे। तो वहीं बीते ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी छोटे लेकिन अहम रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘पानीपत’ के सेट पर अर्जुन कपूर हुए घायल, माथे पर लगी चोट
Leave a comment
Leave a comment