मैनचेस्टर: अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने इस वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 57 गेंदों पर सेन्चुरी पूरी की। मॉर्गन ने 71 गेंदों पर 148 रन बनाए। मॉर्गन एक इनिंग में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के 16 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। इस पारी में उन्होंने 102 रन केवल छक्कों से बना डाले। उन्होंने 4 चौके भी लगाए यानी अपनी पारी के 80% रन चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।
प्लेयर | स्कोर | छक्के | चौके | छक्के/चौकों से रन (प्रतिशत) |
इयॉन मॉर्गन | 148 रन | 17 यानी 102 रन | 4 यानी 16 रन | 118 रन यानी 80% |
एबी डिविलियर्स | 149 रन | 16 यानी 96 रन | 9 यानी 36 रन | 132 रन यानी 88% |
क्रिस गेल | 215 रन | 16 यानी 96 रन | 10 यानी 40 रन | 136 रन यानी 63% |
रोहित शर्मा | 209 | 16 यानी 96 रन | 12 यानी 48 | 144 रन यानी 67% |
वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का केविन ओ ब्रायन ने लगाया
गेंद | बल्लेबाज | किसके खिलाफ | साल |
50 | केविन ओ ब्रायन | इंग्लैंड | 2011 |
51 | ग्लेन मैक्सवेल | श्रीलंका | 2015 |
52 | एबी डिविलियर्स | वेस्टइंडीज | 2015 |
57 | इयॉन मॉर्गन | अफगानिस्तान | 2019 |
66 | मैथ्यू हेडेन | दक्षिण अफ्रीका | 2007 |
वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम इंग्लैंड
इंग्लैंड ने इस मैच में कुल 25 छक्के लगाए। वह वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई । उसने वेस्टइंडीज (2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ) 19 छक्के को पीछे छोड़ा।