मैनचेस्टर:1वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। कोहली ने 57 रन बनाते ही वनडे में सबसे तेज 11 हजार रन पूरे कर लिए। कोहली ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 230 मैच खेले। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 284 मैच में 11 हजार रन पूरे किए थे।
कोहली, सचिन के अलावा 7 और बल्लेबाजों ने वनडे में 11 हजार रन बनाए हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने 295, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 298 मैच में 11 हजार रन पूरे किए थे।
खिलाड़ी | देश | मैच | पारी | 11 हजार वां रन किसके खिलाफ |
विराट कोहली | भारत | 230 | 222 | पाकिस्तान |
सचिन तेंदुलकर | भारत | 284 | 276 | इंग्लैंड |
रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 295 | 286 | भारत |
सौरव गांगुली | भारत | 298 | 288 | इंग्लैंड |
जैक कैलिस | द.अफ्रीका | 307 | 293 | पाकिस्तान |
कुमार संगकारा | श्रीलंका | 340 | 318 | बांग्लादेश |
इंजमाम उल हक | पाकिस्तान | 349 | 324 | इंग्लैंड |
सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 363 | 354 | नीदरलैंड |
महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 394 | 368 | ऑस्ट्रेलिया |