गुरुदास कामत का अंतिम संस्कार आज, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

मुंबई : वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का अंतिम दर्शन करने मुंबई उनके चेंबूर स्थित निवास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके चाहने वाले लोग पहुंचे। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम, महाराष्ट्र सेवादल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत दायमा सहित बड़ी संख्या में लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन को उमड़े। बुधवार को गुरुदास कामत ने दिल्ली स्थित एक अस्पातल में अंतिम सांस ली, उनका वहां निधन हो गया था।
गुरुदास कामत के निधन के बाद उनके पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी, जिसके बाद परिवार के कुछ सदस्य उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से उनके मुंबई आवास लेकर पहुंचा। इस दौरान, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल और अन्य नेता मुंबई हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कामत के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए इसे पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत जी का असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए बड़ा आघात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुरुदास जी ने मुंबई में कांग्रेस को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सभी उनका बहुत सम्मान और उनकी प्रशंसा करते थे. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ उल्लेखनीय है कि कामत के निधन के बाद खुद सोनिया अस्पताल पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *