ठाणे। अभातेममं के निर्देशानुसार ठाणे सेंट्रल (लोकमान्य नगर) तेममं दिनांक 11/06/19 को साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरूआत नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत से हुई।सहसंयोजिका प्रियाजी मुथा ने सभी का स्वागत किया एवं कार्यकाल की गतिविधियो के बारे मे बताया।संयोजिका अंजू हिंगड़ ने अपने शब्द व्यक्त किए।सहसंयोजिका अनिताजी पालरेचा ने सभी महिला मंडल का आभार व्यक्त किया।कोषाध्यक्षा भारतीजी ओस्तवाल ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। कोषाध्यक्ष बहनो की अच्छी उपस्थिती रही। अगले दो साल (2019-20 और 2020-21) के कार्यकाल के लिए सभी महिला मंडल की सहमति से प्रियाजी मूथा को संयोजिका रेखाजी एस हिंगड़ और सीमाजी वागरेचा को सह संयोजिका और संतुजी जाबक कोषाध्यक्षा के पद पर मनाव द्वारा मनोनीत किया गया।