उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी ने खुद को गोली मारी

भोपाल (ईएमएस)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी ने बुधवार की देर रात खुद को गोली मार ली। उनका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी ने 100 डायल करके पुलिस बुला ली थी। 100 डायल की गाड़ी सुरक्षा अधिकारी और उसकी पत्नी को लेकर कमला नगर पुलिस स्टेशन जा रही थी। इसी बीच पति-पत्नी में एक बार फिर विवाद हुआ। जिसके बाद सुरक्षा अधिकारी राम मोहन ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से, अपने सिर में गोली मार ली। इस घटना के बाद पुलिस ने इलाज के लिए पास की हजेला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *