मुंबई:पिछले छह वर्षों में मुंबई में कुल 5193 चेन स्नैचिंग के मामले मुंबई पुलिस ने दर्ज किए हैं। इसके तहत कुल 35,15,31,111 रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को मुंबई पुलिस के जनसूचना अधिकारी सह सहायक पुलिस आयुक्त ने दी है। शेख ने आरटीआई के जरिए 2013 से 2018 के बीच मुंबई में कितनी चेन स्नैचिंग की वारदात, कुल कितने रकम की चोरी और कितनी संपत्ति को फिर से बरामद कर लिया गया है, यह जानकारी मांगी थी।
आरटीआई के मुताबिक, मुंबई में 1 जनवरी 2013 से लेकर दिसंबर 2018 तक कुल 5193 चेन स्नैचिंग की वारदात हुईं। इस दौरान स्नैचरों ने 35,15,31,111 रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया। दिलचस्प तो यह है कि इस चोरी हुई संपत्ति में से मुंबई पुलिस ने अब तक सिर्फ 2338 स्नैचिंग के मामले ही सुलझा पाई है। इससे सिर्फ 7,12,68,030 रुपये की संपत्ति ही बरामद की जा सकी है, जो कुल संपत्ति का सिर्फ 20 प्रतिशत है।
चेन झपटने की घटनाएं हुईं कम, 5 साल में 92% गिरावट
Leave a comment
Leave a comment