मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महिला मंडल मुंबई के निर्देशानुसार अंधेरी महिला मंडल के तत्वावधान में अंधेरी महिला मंडल व कन्या मंडल अपने कार्य को नये कार्यकाल में गति देने हेतु द्विवार्षिक साधारण सभा (चुनाव मनाव) का आयोजन दिनांक 6-6-2019 गुरुवार को 2.30 से 5 बजे किया गया। चुनाव अधिकारी श्रीमती सुनीता जी परमार एवं श्रीमती सरला जी लिंगा को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत के द्वारा कि गई। पुर्व संयोजिका श्रीमती मंजु चोपड़ा ने सभी बहनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बहनों के सहयोग से ही अंधेरी महिला मंडल ने इन दो वर्षों में सभी विशिष्ट कार्यों को अंजाम दिया है। भविष्य में भी आपके सहयोग से गुरु इंगित व अखिल भारतीय तेरापंथ महिला के निर्देशन में चलकर प्रगति के नये आयाम प्रस्तुत करेगी। केन्द्र के निर्देशों का पालन करते हुए पुर्व संयोजिकाओं द्वारा लगाए गए इस पौधे को हमने वट वृक्ष का रुप देने का प्रयास किया है। सह संयोजिका श्रीमती शशि लोढा ने दो वर्ष में किए गए कार्यों की रुप रेखा प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष श्रीमती कंचन बाई दुगड ने दो वर्ष के आय – व्यय का ब्योरा दिया।
चुनाव मनाव के रुप में चुनाव अधिकारी श्रीमती सुनीता जी परमार ने अंधेरी पूर्व की श्रीमती हर्षा राजेश जी कुमुठ को संयोजिका के लिए नियुक्त किया। सह संयोजिका के लिए श्री मती अनीता मनोज कोठारी को नियुक्त किया अंधेरी पूर्व मरोल से मीना बरोला एवं जे. बी. नगर से श्री मती साक्षी जैन को नियुक्त किया। कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती पुनम परमार को नियुक्त किया।
कन्या मंडल संयोजिका सुश्री दिशा जैन सोनी सहसंयोजिका सुश्री मुस्कान बोहरा को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ललिता जी जोगड ने किया। 5 जुन को पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहनों को तुलसी के पौधे वितरित किए। आभार ज्ञापित श्रीमती मंजु जी छाजेड ने किया।
अंधेरी महिला मंडल की वार्षिक सभा संपन्न
Leave a comment
Leave a comment