मुंबई: मुंबई के बांद्रा में एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे लोगों को रोकने के चक्कर में शख्स की जान चली गई। पुलिस में मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में कुछ लोग एक व्यक्ति कि पिटाई कर रहे थे। इस दौरान बीच-बचाव करने गया 44 साल का शख्स बूरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स की वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर कल्पना गाडेकर ने बताया की जिस व्यक्ति की लोग पिटाई कर रहे थे, उसने क्षेत्र के बिल्डरों द्वारा अनियमितताओं और कोरपोरेटर को लेकर शिकायत की थी और इसको लेकर एक वीडियो भी पोस्ट की थी। पुलिस के मुताबिक कोरपोरेटर के पति का शिकायतकर्ता से विवाद हो गया और बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स की जान चली गई।
बीच-बचाव करने गए शख्स को गंवानी पड़ी अपनी जान, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Leave a comment
Leave a comment