भुवनेश्वर। लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला सांसदों को भेजने के साथ ही ओडिशा ने सबसे कम उम्र की महिला सांसद को भी लोकसभा में भेजा है। देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद 25 वर्षीय चंद्राणी मुर्मू इंजिनियरिंग में स्नातक हैं। वह बीजू जनता दल (बीजेडी) के टिकट पर क्योंझर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर सदन पहुंची हैं। यह सीट अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है। 25 साल 11 माह आयु की मर्मू लोकसभा में इतिहास बनाने जा रही हैं। वह अब तक की सबसे कम उम्र के सांसद होने का खिताब अपने नाम करने जा रही हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में मुर्मू ने 67,822 मतों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो बार से सांसद रहे अनंत नायक को हराया है। कुछ महीने पहले, वह किसी भी अन्य लड़की की तरह ही 2017 में भुवनेश्वर स्थित एसओए विश्वविद्यालय से बी. टेक पूरा करने के बाद नौकरी खोज रही थीं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। चंद्राणी ने कहा, ‘मैं अपनी इंजिनियरिंग पूरा करने के बाद नौकरी खोज रही थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राजनीति करूंगी और सांसद बनूंगी। मेरा नामांकन अप्रत्याशित था।’
इससे पहले कम उम्र में सांसद बनने का रिकार्ड लोकदल के दुष्यंत चौटाला के नाम था। दुष्यंत 2014 में हिसार लोकसभा सीट से 26 वर्ष की आयु में सांसद बने थे।
जनजाति से ताल्लुक रखने वाली चंद्राणी मुर्मू सबसे कम उम्र की सांसद बन कायम किया रिकार्ड
Leave a comment
Leave a comment