मुंबई:मुंबई को नई मुंबई से जोड़ने वाली ट्रांस हार्बर लिंक प्रॉजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने शिवड़ी में प्रॉजेक्ट का पहला पिलर तैयार कर लिया है। 114 पिलर के पाए का काम पूरा कर लिया है। एमएमआरडीए के अनुसार शनिवार शाम को शिवड़ी में 8 मीटर लंबे पिलर का काम पूरा हो गया है।
एमएमआरडीए 17,843 करोड़ रुपये की लागत से 22 किलोमीटर लंबे ट्रांसहार्बर लिंक प्रॉजेक्ट का निर्माण कर रही है। 22 किलोमीटर लंबे प्रॉजेक्ट का 16.5 किलोमीटर हिस्सा सागर में पुल के रूप में होगा, जबकि 5.5 किलोमीटर जमीन पर होगा। एमएमआरडीए ने मार्च 2018 में प्रॉजेक्ट के निर्माण कार्य की शुरुआत तीन चरणों में की थी। पहले चरण के तहत 10.4 किलोमीटर, दूसरे चरण में 7.8 किलोमीटर और तीसरे चरण में 3.6 किलोमीटर का काम किया जा रहा है। मेट्रो 3 के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर जमीन के भीतर सुरंग बनाने का काम जारी है। ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना के लिए समुद्र के भीतर पिलर तैयार करने का किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 114 पायों में से कुछ समुद्र के भीतर भी तैयार किए गए हैं।
समुद्र में 16.5 किलोमीटर तक पुल तैयार करने के लिए एमएमआरडीए को 500 से अधिक पिलर पानी में तैयार करने हैं। समुद्र में पिलर तैयार करने में विशेष सावधानी बरती गई है, जिस की वजह मार्ग में कई स्थानों पर तेल कंपनियों ने पाइप लाइन बिछा होना था। इस वजह से खुदाई का काम शुरू करने से पहले गोताखोरों की मदद ली गई थी। गोताखोरों को पानी के भीतर करीब 13 मीटर तक नीचे भेजा गया था। गोताखोरों से मिली जानकारी के मुताबिक एमएमआरडी अपने कार्य को आगे बढ़ा रही है।
मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाली इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद कुछ ही मिनटों में मुंबई से नवी मुंबई पहुंचा जा सकता हैं, जबकि मौजूदा समय में यह सफर पूरा करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है। इस प्रॉजेक्ट के जरिए मुंबईकर नवी मुंबई के साथ पुणे एक्सप्रेस वे और नवी मुंबई में बन रहे एयरपोर्ट पर भी आसानी से पहुंच पाएंगे। मुंबई से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन नवी मुंबई व पुणे की ओर रवाना होती है।
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रॉजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार
Leave a comment
Leave a comment