जीवन विज्ञान अकादमी टीम ने किया ठाणे दौरा एवं मुनिश्री का दर्शन

ठाणे। मुनिश्री महेंद्र कुमार जी के मार्गदर्शन में जीवन विज्ञान का कार्य ठाणे में भी प्रगति पर है। यहां के संयोजन मनोहर जी के नेतृत्व में पूरी टीम ने श्रम कर लगभग 11 स्कूलों में जीवन विज्ञान के कोर्स को लागू किया है। इसी प्रगति की किताबों को स्कूल में किस तरह लागू किया जा रहा है, इस बात की जानकारी प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय सह संयोजक प्यारचंद मेहता, मुंबई संयोजक प्रीतम हीरण अपनी टीम के साथ 18 अगस्त को ठाणे पहुंचे।
टीम ने मुनिश्री के दर्शन कर जीवन विज्ञान के विभिन्न आयामों की जानकारी दी तथा मुनिश्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संयोजक मनोहर जी तथा जीवन विज्ञान अकादमी के अन्य सदसय भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *