राजकुमार गौतम/बस्ती। उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढाव लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप और पछुआ हवाओं के चलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। वृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बढ़ती गर्मी का असर शहर के बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी होने से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वृहस्पतिवार को दिन निकलते ही पारा बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर होते दिन में भीषण गर्मी के साथ पछुुआ हवाएं भी चलने लगी। गरम हवाये चलने के कारण मौसम मे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक हो गया। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में और तापमान वृद्धि संभव है। मंगलवार को बादल होने के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही थी परंतु बारिश ना होने की वजह से उमस बढ़ गई जिसका असर लगातार मौसम पर पड़ रहा है बादल तो आ रहे है लेकिन स्थाई तौर पर नहीं है जिससे बारिश नहीं हो पा रही है, लगातार हवाओं में परिवर्तन भी इसका एक कारण बना हुआ है।