बेसन पकौड़े और कढ़ी के लिए तो जाना जाता है। मगर क्या आप बेसन में मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में भी जानती हैं। लगभग हर घर की रसोई में खास स्थान रखने वाला बेसन खाने के जितना मजेदार है उतना ही पौष्टिक भी है। इसे खाने से शरीर में कई अहम पौष्टिक तत्वों की पूर्ति होती है, साथ ही weight loss में भी यह काफी मददगार होता है। आइए इसके इन फायदों के बारे में जानतें हैं :
अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगी हुई हैं तो अपनी डाइट में बेसन युक्त खाद्य पदार्थों को ज्यादा मात्रा में शामिल करें। बेसन में विटामिन बी-1, बी-2 और बी-9 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये विटामिन शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज कर वजन घटाने में मदद करते हैं।
बेसन प्रोटीन का खजाना है। इसमें गेहूं के आटे की तुलना में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। जहां 100 ग्राम बेसन में 20 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं 100 ग्राम गेहूं के आटे में 12 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं, बेसन में गेहूं के आटे की तुलना में असंतृप्त वसा भी ज्यादा मात्रा में होती है। यह वसा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके दिल को सेहतमंद रखने में मदद करती है।
प्रचुर मात्रा में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होने और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण बेसन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही बेसन फाइबर और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत होता है। ये दोनों पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं।
सन में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की सेहत दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। बेसन में फॉलिक एसिड होता है, जो खून की कमी की समस्या को भी दूर करता है।
Weight loss में मददगार बेसन
Leave a comment
Leave a comment