बॉलीवुड में कई सिलेब्रिटी जोड़ियों की शादी के चर्चे

मुंबई:ईएमएस। आजकल बॉलिवुड में कई कलाकार जोड़ियों की शादी के चर्चे सरगर्म हैं। बालीवुड की फेवरिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी लगभग कन्फर्म हो गई है। दीपिका-रणवीर की इस जोड़ी को अभिनेता कबीर बेदी की शुभकामना के बाद यह साफ हो गया है कि यह हॉट कपल नवंबर में इटली में शादी के बंधन में बंधने वाला है। वहीं, हॉलिवुड में अपनी ऐक्टिंग का डंका बजाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की खबरें भी रोज सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों के मुताबिक, प्रियंका और निक जोनस की सगाई हो चुकी है। पिछले दिनों एक पार्टी में प्रियंका अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाती भी नजर आई थीं। इसके अलावा, इंडस्ट्री के नए-नवेले कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें भी शुरू हो गई हैं। बॉलिवुड का एक और चहेता स्टार भी जल्द शादी के बंधन सकता है। यह अभिनेता हैं आज की पीढ़ी के सबसे कामयाब स्टार वरुण धवन। यह बात हमें किसी सूत्र से नहीं, बल्कि खुद वरुण धवन से पता चली है कि उनकी शादी में अब बहुत ज्यादा टाइम नहीं है। जल्द ही फिल्म ‘सुई-धागा मेड इन इंडिया’ में एक शादीशुदा आदमी मौजी का किरदार निभा रहे वरुण से पूछा कि असल जिंदगी में उनकी शादी में क्या अभी वक्त है? तो उन्होंने कहा, ‘थोड़ा टाइम तो है। बहुत ज्यादा नहीं, लेकिन थोड़ा टाइम तो है।’ यहां बता दें कि लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पार्टियों में नजर आते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *