चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना साधा है। शिअद के प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के सबसे बड़ेे मॉब लिंचर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक कहना बिल्कुल सही है। इसके साथ ही पंजाब में भी 1984 के सिख विरोधी दंगों पर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री व शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने राजीव गांधी को लेकर राहुल गांधी व गांधी परिवार को निशाना साधा है।
राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकदम सही कहा है कि वह देश केे भ्रष्टाचारी नंबर वन हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजीव गांधी और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंंने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राजीव गांधी दुनिया के एकमात्र प्रधानमंत्री रहे जिसने एक समुदाय के खिलाफ संगठित मॉब लिंचिंग कराई।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सिखों के खिलाफ सामूहिक हिंसा कराई और इसे उकसाया। इसके साथ ही उन्होंने सिख विरोधी दंगों मेें शामिल लोगों को बचाया भी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यह स्पष्ट करें कि वह यह क्यों नहींं स्वीकार करते कि 1984 के सिख विरोधी दंगे के लिए उनकी पार्टी दोषी है। राहुल गांधी यह भी बताएं कि कांंग्रेेेस 1984 के दंगों के पीड़ितों के परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त करने में विफल क्यों रही है।
बता दें कि एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए राजीव गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘आपके पिता को उनके दरबारियों द्वारा मिस्टर क्लीन कहा गया था, लेकिन उनका जीवन भ्रष्टाचारी नंबर 1 के रूप में समाप्त हुआ।
शिअद ने कहा- पूर्व पीएम राजीव गांधी देश के सबसे बड़ेे मॉब लिंचर थे
Leave a comment
Leave a comment